पूर्णिया, मार्च 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के पंचमुखी मंदिर के समीप एक महिला को बच्चा चोर के शक में लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी पुलिस ने महिला को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की तो महिला मानसिक तौर पर विक्षिप्त निकली। जिसके बाद पुलिस ने उसे सकुशल घर पहुंचा दिया। फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी प्रभारी राजनंदनी सिन्हा ने बताया कि छानबीन में पता चला कि महिला के एक बच्चे की पहले मौत हो गई है। जिसके बाद से उसने मानसिक संतुलन खो दिया है। वह अक्सर अपनी पांच साल की बेटी को साथ लेकर घर से निकल जाती है। मंगलवार को भी वह अपनी पांच साल की बेटी के साथ जा रही थी। जिसपर लोगों को बच्चा चोर होने का शक हुआ। जिसके बाद महिला को उसके परिवार को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...