आरा, मार्च 6 -- -पुलिस ने पूछताछ के बाद अरवल निवासी दोनों को छोड़ा सहार, संवाद सूत्र। भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र के ओझवलिया बधार में बच्चा चोर होने के शक में ग्रामीणों ने दो लोगों की जमकर पिटाई कर दी। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ की और पहचान स्पष्ट होने पर छोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अरवल जिले के निवासी बकरी व्यापारी इम्तेयाज कुरैशी और उसका चचेरा भाई मोहन कुरैशी मोटरसाइकिल से इलाके में बकरी खरीदने के लिए घूम रहे थे। इसी दौरान ओझवलिया बधार में दोनों मोटरसाइकिल खड़ी कर पेशाब कर रहे थे। तभी कुछ ग्रामीणों को उन पर शक हुआ और बच्चा चोर होने की अफवाह फैल गई। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे दोनों घायल हो गए। बताया जाता है कि मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने व्याप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.