रामपुर, मई 3 -- भोट। संदिग्ध हालातों में गांव में घूम रहे नशे के आदी युवक को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर पिटाई कर पुलिस के सुपर्द कर दिया। वहीं जांच के दौरान युवक के नशे का आदी होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया। रविवार सुबह भोट कस्बे में ही बच्चे अपने घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान गांव की गलियों में संदिग्ध रूप से घूम रहे एक व्यक्ति ने बच्चे को अपनी गोद में उठा लिया। अनजान व्यक्ति द्वारा बच्चे को अपनी गोद में उठाता देख पास में ही बैठे ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। इसी दौरान बच्चे के परिजन व ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर एकत्र हो गई और आरोपी युवक को बच्चा चोर समझ कर पिटाई कर दी तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.