गिरडीह, फरवरी 18 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। फिटकोरिया पंचायत के अमजो गांव में मंगलवार रात को कथित बच्चा चोर की आशंका पर ग्रामीणों ने एक व्यक्ति की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उक्त व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की सत्यता की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि रात को एक अज्ञात व्यक्ति बासुदेव यादव के घर घुस गया और दस 10 बच्ची का कथित रूप से अपहरण करने का असफल प्रयास किया। बच्ची के चिखने और चिल्लाने पर परिवार के सदस्य व गांव के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने कथित बच्चा चोर को पकड़ लिया। उग्र लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी और एक कमरे में उसे बंद कर पुलिस को इसकी सूचना दे दी। बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने अज्ञात व्यक्ति को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया है। कथित बच्चा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.