साहिबगंज, फरवरी 27 -- तीनपहाड़। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के तेतुलिया के ग्रामीणों ने शुक्रवार की दोपहर गांव में घूम रहे एक व्यक्ति को बच्चों चोर के संदेह में पकड़ कर उससे पूछताछ करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। उक्त युवक(36) गांव में जहां तहां घूम रहा था तो ग्रामीणों को उस पर कुछ संदेह हुआ और उससे पूछताछ करने लगे तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिसके बाद ग्रामीणों ने उस व्यक्ति के बारे में थाना को सूचना दी। मौके पर थाना पुलिस ने पहुंच कर उसे अपने साथ थाना लेते गई। जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...