मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- सकरा। बरियारपुर थाने के बरियारपुर चौक के पास बुधवार को बच्चा चोर के शक पर महिला की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को भीड़ से बचाया। महिला मानसिक रूप से दिव्यांग है। पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया। बरियारपुर थानेदार अरविंद कुमार ने बताया कि बच्चा चोर के संदेह पर लोगों ने महिला की पिटाई कर दी। महिला समस्तीपुर जिले के पूसा की रहनेवाली है। परिजन को बुलाकर उसे सौंप दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.