मधेपुरा, मार्च 13 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। श्रीनगर थाना क्षेत्र इसरायन बेला पंचायत में ग्रामीणों ने बच्चा चोर के चंगुल से दो बच्चों को मुक्त कराया। इस दौरान एक व्यक्ति जख्मी हो गए। पंचायत के घोड़दौल वार्ड 6 में मंगलवार एवं बुधवार की रात बच्चा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। बताया गया कि तरावीह नमाजके दौरान रात करीब साढ़े नौ बजे ग्रामीणों के नमाज में रहने के बीच सूनेपन का लाभ उठाकर पंचायत के वार्ड 6 में बच्चा चोर गिरोह के सदस्यों ने बच्चा चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। मंगलवार की रात घर में सोए मो. फिरोज के चार वर्षीय पुत्र मो. कारी को बाइक सवार अज्ञात बच्चा चोरों में से एक ने गोद में उठाकर बांसबाड़ी के रास्ते मकई की ओर लेकर चल दिया। बाइक सवार चोर आगे बढ़ गया। चोर के पकड़ते ही बालक चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनते ही पिता फिरोज समे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.