रांची, मार्च 10 -- रनिया, प्रतिनिधि। इन दिनों रनिया थाना क्षेत्र में ग्रामीणों के बीच बच्चा चोर की अफवाह जोरों पर है। इसके कारण विक्षिप्त एवं बेगुनाह ग्रामीणों के निशाने में आ रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को थाना क्षेत्र के ब्लंकेल गांव के ग्रामीणों ने एक विक्षिप्त ब्यक्ति को बांधकर रखा। इसके बाद रनिया पुलिस को जानकारी दी गई। तत्काल रनिया पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर उसे कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसकी पहचान थाना क्षेत्र के बेलसियां जराकेल निवासी फ़िल्मोंन कण्डुलना (पिता- मार्टिन कण्डुलना) के रूप में की गई जो मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया गया। बाद में पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.