गुमला, मार्च 7 -- रायडीह प्रतिनिधि। रायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना क्षेत्र के सलकाया गांव में शुक्रवार देर शाम को बच्चा चोर की आशंका में ग्रामीणों ने एक वृद्ध महिला को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर सुरसांग थाना प्रभारी अनिकेत कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और पूछताछ के बाद महिला को थाना ले जाया गया। जांच के दौरान महिला की पहचान लीमा बेक (करीब 70 वर्ष)पति स्व.मारियानुस बेक, निवासी मरदा रायडीह थाना क्षेत्र के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन थाना पहुंचे और बताया कि महिला 28 फरवरी से घर से निकली हुई थी और उसकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान वह भटकते हुए सलकाया गांव पहुंच गई थी। पूछताछ और आवश्यक जांच के बाद पुलिस ने वृद्ध महिला को जिम्मेनामा पर उनके परिजनों को सौंप दिया।इस संबंध में सुरसांग थाना प्रभारी ने आम ...