पूर्णिया, मार्च 27 -- जानकीनगर, एक संवाददाता।जानकीनगर थाना क्षेत्र के चकमका में बच्चा चोर की अफवाह के चलते एक विक्षिप्त महिला को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित मुक्त कराया। बताया जाता है कि महिला के संदिग्ध व्यवहार को देख कुछ लोगों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया और पकड़कर बंधक बना लिया। इसकी जानकारी मिलने पर जानकीनगर थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान एवं चकमका ओपी प्रभारी विवेक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझा-बुझाकर महिला को उनके चंगुल से छुड़ाया। थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि महिला को थाना लाकर महिला चौकीदार की निगरानी में रखा गया जहां उसे भोजन, कपड़ा एवं इलाज की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। बाद में उसे महिला संरक्षण केंद्र पूर्णिया को सौंप दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.