सीतामढ़ी, मार्च 13 -- सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भासर पिकेट के भासर चौक पर बुधवार को बच्चा चोर की अफवाह में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की लोगों ने बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ के चंगुल से मुक्त कराकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि युवक इलाके में इधर-उधर घूम रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया और देखते ही देखते अफवाह फैल गई। अफवाह फैलते ही मौके पर जुटी भीड़ ने युवक की पिटाई शुरू कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से बचाकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रभूषण शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.