गुमला, मार्च 10 -- विशुनपुर प्रतिनिधि । विशुनपुर थाना क्षेत्र के लापू गोरया टांड़ में बच्चा चोर की अफवाह को लेकर विक्षिप्त महिला की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार लापू गोरया टांड़ में एक अज्ञात महिला के पहुंचने पर कुछ ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया। इसी अफवाह में ग्रामीणों की भीड़ ने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।वारदात के बाद एसपी हारिश बिन जमां गुमला के निर्देश पर एसडीपीओ सुरेश यादव के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.