सोनभद्र, मार्च 11 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के महुअरिया गांव में मंगलवार की शाम बच्चा चोर की अफवाह ने एक बार फिर निर्दोष लोगों को हिंसा का शिकार बना दिया। ग्रामीणों ने पिता-पुत्र को बच्चा चोर समझकर जमकर पिटाई कर दी, जबकि मानसिक रूप से कमजोर युवक को पोल से बांध दिया गया। बाद में पहचान होने पर भीड़ मौके से फरार हो गई।डुमरडीहा गांव निवासी 30 वर्षीय जमालुद्दीन अंसारी अपने पिता इसराइल अंसारी के साथ बाइक से अपने मानसिक रूप से कमजोर छोटे भाई 22 वर्षीय कमालुद्दीन अंसारी को खोजने निकले थे। इसी दौरान वह करीब 10 किलोमीटर दूर महुअरिया गांव पहुंच गए, जहां पंचायत भवन के पास कुछ ग्रामीणों ने कमालुद्दीन को पकड़कर पोल से बांध रखा था। जमालुद्दीन और उनके पिता वहां पहुंचे तो भीड़ ने उन्हें बच्चा चोर गिरोह का सदस्य समझ लिया और दोनों क...