रांची, मार्च 19 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के जुरदाग पंचायत अंतर्गत टुनगांव गांव में गुरुवार को बच्चा चोर की अफवाह के बीच एक अज्ञात व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। संदेह के आधार पर ग्रामीणों ने उसे घेर लिया, जिससे अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। कुछ लोग मारपीट पर उतारू हो गए थे, लेकिन मौके पर मौजूद एक सजग व्यक्ति ने हस्तक्षेप कर भीड़ को शांत कराया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई। ग्रामीणों के अनुसार पकड़ा गया व्यक्ति अपना नाम और पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था, जिससे लोगों का शक और गहरा गया। इसी बीच बच्चा चोर की अफवाह तेजी से फैलने लगी, जिससे स्थिति और बिगड़ने लगी थी।ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक को पुलिस को सौंपा:स्थिति को संभालते हुए ग्रामीणों ने समझदारी दिखाकर व्यक्ति को सुरक्षित कर्रा थाना पहुंचा दिया। थाना प्रभारी दीपक कांत ने बत...