चक्रधरपुर, मार्च 9 -- चक्रधरपुर।झारखंड में इन दिनों बच्चा चोर की अफवाहों के कारण भीड़ द्वारा लोगों की पिटाई के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को चक्रधरपुर प्रखंड के हाथिया पंचायत स्थित रामडा गांव में एक वृद्ध महिला को बच्चा चोर होने के संदेह में ग्रामीणों ने बेरहमी से पीट दिया।जानकारी के अनुसार, गांव में एक अज्ञात वृद्ध महिला के पहुंचने पर कुछ लोगों को उस पर बच्चा चोरी करने का शक हुआ। देखते ही देखते अफवाह फैल गई और गुस्साए ग्रामीणों ने वृद्ध महिला को घेरकर उसकी उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान महिला का सिर में सुजन हो गया और उसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। पिटाई के बाद महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि महिला बच्चा चोरी के इरादे से गांव में आई थी। हालांकि जब महिला से पूछताछ की गई, तो वह अपने बारे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.