कटिहार, मई 17 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र अमदाबाद थाना क्षेत्र के दुर्गापुर पंचायत स्थित वार्ड संख्या 10 में शनिवार रात बच्चा चोर की अफवाह फैलने से अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मानसिक रूप से कमजोर एक महिला को बच्चा चोर होने के शक में घेर लिया। जानकारी के अनुसार महिला गांव में इधर-उधर घूम रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे बच्चा चोर बताकर शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर स्थानीय उप मुखिया प्रतिनिधि उदय मंडल मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और महिला के साथ किसी प्रकार की मारपीट नहीं होने दी। उन्होंने मामले की जानकारी अमदाबाद थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना के एसआई रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को सुरक्षित थाना ले गए। स्थानीय लोगों के अ...