लातेहार, फरवरी 24 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र अंतर्गत मकईयाटांड के समीप बच्चा चोर की अफवाह के कारण एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ ग्रामीणों द्वारा मारपीट की कोशिश का मामला सामने आया है। हालांकि समय रहते पुलिस की तत्परता से महिला को सुरक्षित बचा लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार,एक अज्ञात महिला गांव के आसपास घूम रही थी। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया और एकजुट होकर उसके साथ मारपीट करने का प्रयास करने लगे। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं,जिसके कारण ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। इसी बीच नियमित पेट्रोलिंग पर निकले मकईयाटांड पिकेट प्रभारी रामजी ठाकुर की नजर भीड़ पर पड़ी। स्थिति को भांपते हुए उन्होंने तत्काल हस्तक्षेप किया और महिला को ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.