हरदोई, अप्रैल 9 -- भरावन। एसटीएफ ने बच्चा चोरी के गैंग के सदस्य को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। अलीगढ़ के खैर थाने के गांव गौमत निवासी शाहरुख 2025 में अतरौली थाने में दर्ज बच्चा चोरी के मामले में वांछित चल रहा था। आगरा एसटीएफ के एएसपी राकेश के निर्देश में मंगलवार को अतरौली थाने के ढिकुन्नी गांव के पास उसे दबोच लिया गया। वह पहले दिल्ली में आटो चलाता था। दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी सुनीता उर्फ सोनिया के संपर्क में आया। इसके बाद वह बच्चा चोरी करने वालों के गिरोह में शामिल हो गया। कई महीने तक वह गाजियाबाद, दिल्ली में पुलिस से छुपकर रहा। इस दौरान मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने धर दबोचा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.