देवघर, मार्च 9 -- देवघर,प्रतिनिधि कुंडा थाना क्षेत्र के शहीद आश्रम रोड करनीबाग में रविवार को बच्चा चोरी के संदेह में मोहल्लेवासियों ने एक महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मौके पर पहुंचे व मामले की पूरी जानकारी लेकर इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दी। मोहल्लेवासियों ने बताया कि एक बच्चा अचानक गायब हो गया था। लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि एक महिला ने उस बच्चे को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया था। थानेदार ने मोहल्ले के सभी चौक-चौराहों की जांच कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तीन घंटे तक लगातार छानबीन के बाद पुलिस ने मोहल्ले में ही खेल रहे बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने बच्चा चोरी के आ...