गया, फरवरी 25 -- शेरघाटी और आसपास के इलाके में बच्चा चोरी की लगातार फैलती अफवाहों से छोटे बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। डरे हुए लोग बच्चों को अकेले स्कूल नहीं जाने दे रहे हैं। इसी हफ्ते शेरघाटी में दो अलग-अलग स्थानों पर बच्चा चोर होने के शक में एक महिला और एक किन्नर के साथ लोगों ने मारपीट की है। बाद में पुलिस के सत्यापन के दौरान दोनों बेकसूर पाए गए। पुलिस भी लगातार ऐसी अफवाहों को निराधार और बेतुका बताती रही है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने भी बुधवार को बच्चा चोरी की अफवाहों को रोकने-थामने की गंभीर पहल करते हुए पिछले वर्ष हुई बच्चों की गुमशुदगी की घटनाओं का ब्योरा जारी करते हुए क्षेत्रीय स्तर पर तैनात आइजी, डीआइजी और एसपी को सूचनाओं-अफवाहों का सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। सभी थानों को भी सतर्क किया गया है। पुलिस मुख्यालय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.