जमशेदपुर, अप्रैल 30 -- जमशेदपुर में 9 साल पहले हुए हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। बागबेड़ा के नागाडीह में चार लोगों की हत्या मामले में 28 में से 23 आरोपियों के साक्ष्य के अभाव में रिहा होने के खिलाफ सरकार ने झारखंड हाईकोर्ट में अर्जी दी है। इससे हत्या के आरोप से बरी 22 लोगों पर फिर से कानून का शिकंजा कस सकता है। इनमें एक आरोपी की मौत हो चुकी है। इस मामले में पिछले साल 5 आरोपियों को उम्रकैद की सजा हुई थी। इनमें से चार आरोपियों की जमानत मंजूर हो गई है और एक सजायाफ्ता जेल में है। इधर, पीड़ित परिवार ने हत्याकांड से रिहा होने वालों के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में पत्र भेजकर मामले की फिर से सुनवाई की मांग की है। हत्या का मामला दर्ज कराने वाले उत्तम वर्मा के अनुसार, गवाही के बावजूद चार लोगों की हत्या में आरोपियों की रिहाई से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.