गंगापार, मार्च 2 -- थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव में सोमवार भोर संदिग्ध हालात में एक युवक को ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के शक में पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने उसे पेड़ से बांध दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। उसका एक साथी मौके से फरार बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार देवरी कला निवासी ज्ञानचंद्र विश्वकर्मा गांव के बाहर बाग में बने मकान में परिवार सहित रहते हैं। सोमवार तड़के करीब चार बजे दो युवक घर में घुस आए और चारपाई पर सो रहे बच्चे को उठाने का प्रयास करने लगे। बच्चे के शोर मचाने पर परिजन जाग गए तो दोनों युवक भागने लगे। शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों ने एक युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम कल्लू बताया है और खुद को बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.