रुद्रपुर, मार्च 8 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप के ठाकुर नगर में रविवार को एक महिला पर बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए लोगों ने उसे बिजली के पोल से बांध दिया और स्थानीय महिलाओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के सामने भी महिला की पिटाई की गई। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर महिला को उनके चंगुल से छुड़ाया और थाने ले आई। जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 11 बजे ठाकुर नगर के मैदान में कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान एक महिला वहां पहुंची और बच्चों को अपने साथ चलने के लिए कहने लगी। यह देखकर बच्चों के माता-पिता और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने महिला पर बच्चा चोरी का शक जताते हुए उसे पकड़ लिया और बिजली के पोल से बांधकर उसकी पिटाई कर दी। हंगामा बढ़ने पर किसी ने ट्रांजिट कैंप पुलिस को सू...