फरीदाबाद, मार्च 18 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवददाता। । नीलम-बाटा रोड स्थित निजी अस्पताल में मंगलवार देर रात बच्चा चोरी के शक में लोगों ने हंगामा कर दिया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क पर वाहन खड़े कर जाम लगा दिया। यह घटना मंगलवार देर रात की है। कोतवाली थाना पुलिस ने बुधवार को करीब 70 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, अस्पताल में मंगलवार को दो कई बच्चे भर्ती थे। आरोप है कि मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे एक अज्ञात महिला बच्चों के वार्ड में पहुंची और भर्ती बच्चों की जांच करने लगी। पूछने पर उसने खुद को डॉक्टर बताया, लेकिन उसके व्यवहार पर परिजनों को कुछ संदेह हुआ। उसकी हरकतों से शक होने पर परिजनों ने उससे पूछताछ करनी शुरू कर दी, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.