झांसी, फरवरी 28 -- कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चा चोरी के शक पर लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसके जमकर मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया। वहीं किसी ने इसका वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान इस तरह के किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मोहल्ला नईस्ती में एक युवक सुबह से लोगो के घर के बाहर खड़ा होकर बच्चो की वीडियो बना रहा था। जिसे कुछ लोगों ने देखा। इसके आपस में बातचीत करने लगे। उन्होंने उसे संदिग्ध समझते हुए घेर लिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, युवक को पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस की मानें तो जांच की जा रही है। वीडियो की भी जांच की जा रही है। इसी के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.