मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मोतीपुर। कथैया थाना क्षेत्र के हरदी बाजार पर मेले में बुधवार की शाम बच्चा चोरी के शक पर लोगों ने दो महिलाओं को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को अपने अभिरक्षा में ले लिया। जांच के बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया। बताया जाता है कि हरदी में मेला लगा हुआ है। मेले में सिलौटी बनाने वाले कुछ परिवार डेरा जमाए हुए हैं। बुधवार को सिलौटी बनाने वाले परिवार की दो महिलाओं ने एक आठ वर्षीय बच्ची को चॉकलेट दिया। इसी बीच किसी ने अफवाह फैला दी कि बच्चे का अपहरण हो गया है। इसके बाद लोगों ने दोनों महिलाओं को बंधक बना लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.