नवादा, फरवरी 21 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा में मॉब लिंचिंग की एक भयावह घटना पुलिस की तत्परता के कारण होते-होते रह गयी। घटना शुक्रवार की दोपहर नगर थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक के समीप की बतायी जाती है। भिक्षाटन कर भोजन के जुगाड़ में सड़क पर निकले एक साधु की भीड़ ने बच्चा चोर होने का आरोप लगाकर जमकर पिटाई कर दिया। घटना के वक्त साधु अपने भोजन के लिए लोगों से खाने-पीने का सामान मांग रहा था। इसी बीच लोगों ने साधु के बच्चा चोर होने की अफवाह उड़ा दी। घटनास्थल पर सैंकड़ों लोगों की तुरंत भीड़ जुट गयी। भीड़ ने बिना जांचे-परखे साधु की बुरी तरह से पिटाई कर दिया। इसी बीच नगर थाने की पुलिस मौके पर तत्काल पहुंची और साधु को भीड़ से बचाकर ले गयी। साधु के शरीर के कई जगहों पर चोट बतायी जा रही है। पुलिस ने साधु को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.