नवादा, फरवरी 22 -- रजौली, निज संवाददाता रजौली थाना क्षेत्र के घसियाडीह मोहल्ले में बच्चा चोरी के आरोप में एक महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस बाबत घसियाडीह निवासी बबलू कुमार की पत्नी नीतू देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना शुक्रवार की बताई गई है। थाना को दिए आवेदन में कहा गया है कि उनका पांच साल का बेटा आर्यन घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच एक अंजान महिला मेरे बेटे को बिस्किट व चॉकलेट का लालच देने लगी और उसे अपने साथ ले जाने लगी। जब बेटा उसके साथ नहीं गया तो वह उसे जबरन ले जाने लगी। तब बेटे ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद परिजनों एवं ग्रामीणों ने उक्त महिला को पकड़ कर आपात सेवा 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ थाना ले आई। पुलिस द्वारा प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.