कटिहार, फरवरी 20 -- मनसाही,एक संवाददाता। गुरुवार के अहले सुबह फोरलेन सड़क के हफलागंज चौक पर बच्चा चोरी के आरोप में एक महिला की भीड़ तंत्र ने पिटाई कर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मनसाही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और महिला को भीड़ से बचाते हुए पुलिस गाड़ी से ही थाने ले गई। स्थानीय लोगों का कहना था कि महिला बच्चा चोरी कर रहा था जिसके बाद उन्हें पकड़ कर स्थानीय लोग पिटाई करने लगा। इसके बाद मनसाही पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और महिला को भीड़ से बचाते हुए उनकी जान बचाई। हालांकि पुलिस का कहना है कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है और अफवाह के कारण महिला की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने लोगों को अफवाह से बचने और कानून हाथ में न लेने की सलाह दी है। साथ ही लोगों को सूचित किया है कि इस तरह कानून हाथ में लेने वालों पर कड़ी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.