गिरडीह, मई 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के मोहलीचुआं में बच्चा चोरी करने के आरोप में स्थानीय लोगों एक वृद्ध महिला को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द किया गया है। हालांकि पुलिस तफ्तीश में वृद्ध महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त पायी गयी है। वृद्ध महिला अपना नाम नहीं बता पा रही है। सिर्फ पुलिस को महिला के संबंध में यह जानकारी मिली है कि वह लोहरदगा की रहनेवाली है। अब नगर पुलिस लोहरदगा पुलिस से संपर्क साधी है और महिला का तस्वीर भेजकर उसके संबंध में पता लगाने का अनुरोध किया है। बताते चलें कि वृद्ध महिला को शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सुपुर्द किया था। स्थानीय लोगों का आरोप था कि वृद्ध महिला को बच्चा चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया है। नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि बच्चा चोरी के आरोप में पकड़ी गयी वृद्ध महिला मानसिक र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.