बिहारशरीफ, फरवरी 19 -- रहुई बाजार के स्वतंत्र गली में लोगों ने पकड़ा पुलिस ने तीनों युवकों को छुड़ाकर बचायी जान रहुई, निज संवाददाता। बाजार के स्वतंत्र गली में गुरुवार को ग्रामीणों ने तीन युवकों को बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया। उनकी पिटाई कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तीनों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर उनकी जान बचायी। इस मामले में किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है। पूछताछ के बाद तीनों को छोड़ दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ के चंगुल से तीनों युवकों को सुरक्षित निकाला और हिरासत में लेकर थाना ले गई। पकड़े गए युवकों की पहचान मनीष कुमार, सुनील राम और एक अन्य के रूप में हुई है। ग्रामीणों की मानें तो एक युवक ने गली में अकेले खड़े बच्चे को देखकर किसी को फोन किया कि बच्चा अकेला है। यह सुनकर लोगों के कान खड़े हो गये। इसके बाद ग्रामीणों ने उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.