आदित्यपुर, अप्रैल 4 -- चांडिल,संवाददाता। चांडिल थाना क्षेत्र के सिकली के पास ईंट भट्ठा में बुर्का पहने एक विधवा डेढ़ साल के छोटे बच्चे को साथ लेकर पहुंची। जिसको देखकर कुछ लोग बच्चा चोर समझ कर उस महिला को घेर लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की छानबीन कर बच्चे संग महिला को अपने साथ ले गई। परिजन से संपर्क कर उसे सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी डिल्सन बिरुवा ने बताया कि महिला कपाली के गौसनगर की रहने वाली है। वह काम की तलाश में ईंट भट्ठा आई हुई थी। पुलिस ने बच्चे और महिला को उसके परिजन को सही सलामत सुपुर्द कर दिया। उन्होंने लोगों से अफवाह नहीं फैलाने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...