मधुबनी, फरवरी 25 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की झूठी खबरें फैलाने पर गहरी नाराजगी जताते हुए दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से व्हाट्सएप, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बच्चों की गुमशुदगी, चोरी एवं अपहरण से संबंधित कई तरह की झूठी खबरें और वीडियो अत्यंत तेजी से प्रसारित की जा रही है। इन भ्रामक सूचनाओं के कारण जनमानस में अनावश्यक भय एवं भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है जो सामाजिक शांति के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि अधिकांश सूचनाएं अब तक की जांच में पूरी तरह से गलत पाया गया। कोई व्यक्ति जानबूझकर ऐसी भ्रामक खबरें फैलाता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। एसपी ने आमलोगों से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.