धनबाद, फरवरी 27 -- ईस्ट बसूरिया ओपी क्षेत्र के निछानी गांव स्थित पुलिया के समीप बुधवार सुबह करीब 10 बजे बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर चार महिलाओं के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 10 नामजद सहित 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता इसरावती (पति धर्मेंद्र कुमार), निवासी देवरिया (उत्तर प्रदेश), ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह अपनी साथी बिंदु देवी, रबीना और सुनीता के साथ नदी में हाथ-पैर धो रही थी। वे लोग गांव-गांव घूमकर पुराने कपड़े एकत्र कर उसे बेचकर जीविकोपार्जन करती हैं। इसी दौरान कुछ महिला-पुरुष वहां पहुंचे और बच्चा चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए गाली-गलौज व लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। आरोप है कि उन्हें जान से मारने की नीयत से हमला कर घायल किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों महिलाओं को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.