धनबाद, मार्च 1 -- बच्चा चोरी की अफवाह में शनिवार को धनसार थाना क्षेत्र के जोड़ाफाटक में भीड़ ने एक वृद्ध महिला को पकड़ लिया। घटना की जानकारी पाकर पहुंची धनसार पुलिस ने महिला को भीड़ से मुक्त कराया। महिला की पहचान छपरा के शिक्षक की पत्नी ममता के रूप में हुई। महिला के पति की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उनका एक पुत्र भी सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। पुलिस ने महिला का सत्यापन करने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.