समस्तीपुर, फरवरी 25 -- समस्तीपुर। जिले में पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की झूठी और भ्रामक वीडियो के प्रसार को देखते हुए एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया है कि भ्रामक पोस्ट और एडिट किए गए वीडियो के जरिए समाज में डर पैदा करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। एसपी ने बताया कि फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर पुराने और असंबद्ध वीडियो को एडिट कर बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने का दावा किया जा रहा है। इन फेक वीडियो और रील्स के कारण आम लोगों में दहशत का माहौल है, जिसके परिणामस्वरूप कई जगहों पर लोग कानून अपने हाथ में लेकर संदिग्ध व्यक्तियों के साथ मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। एसपी ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में जिले के किसी भी थाने में बच्चा चोरी का एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया है, ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.