सासाराम, मार्च 11 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के देवीपुर और बिशुनपुर गांव में मंगलवार रात बच्चा चोर की अफवाह पर ग्रामीण रातभर इधर-उधर दौड़ते रहे। ग्रामीणों ने बताया कि बिशुनपुर के बधार करकट्टा में कुछ लोग बैठे थे। इसी दौरान किसी ने बच्चा चोर होने का शोर मचा दिया। इसके बाद देवीपुर व बिसुनपुर गांव के लोग बधार में पहुंचकर खोजबीन करने लगे। देखते ही देखते दोनों गांवों में अफवाह फैल गई। कोई देवीपुर के बच्चे को चुराकर भागने की बात कह रहा था, तो कोई बिशुनपुर से बच्चे की चोरी होने की चर्चा कर रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.