मोतिहारी, अप्रैल 5 -- रक्सौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के कौड़िहार चौक के पास रविवार को बच्चा चोरी की अफवाह के बीच लोगों ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। घटना उस समय हुई जब स्थानीय लोगों ने दोनों को एक बच्चे को बहला-फुसलाकर ले जाते हुए देखने का दावा किया। बच्चा चोरी के संदेह के आधार पर लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।भीड़ में शामिल कई लोगों ने युवकों की पिटाई की, जिससे स्थिति बिगड़ने लगी।इस दौरान किसी व्यक्ति ने पुलिस नंबर 112 पर डायल कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते तत्काल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची व दोनों युवकों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर कब्जे में लेकर जान बचाई। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह ने बताया कि दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.