बगहा, फरवरी 20 -- बगहा। गुरुवार दोपहर बच्चा चोरी की अफवाह पर ग्रामीणों ने 50 वर्षीय एक अधेड़ को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। घटना बगहा नगर थाने की सिंगारी पिपरिया पंचायत के सिंगाड़ी गांव की है। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त व्यक्ति गांव में संदिग्ध स्थिति में घूम रहा था। शक होने पर लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। बाद में पता चला कि अधेड़ चौतरवा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ चौतरवा के 50 वर्षीय आलमगीर अंसारी है। वह दिव्यांग है इधर-उधर घुमते रहता है।घटना की सूचना पर पहुंचे कोल्हुआ निवासी शेख फखरुद्दीन और गिजू खान ने बताया कि आलमगीर अंसारी मानसिक रूप से अस्वस्थ है और अक्सर इधर-उधर भटकते रहते हैं। नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि इलाज के बाद अध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.