सराईकेला, मार्च 16 -- सरायकेला। सरायकेला थाना क्षेत्र के देहरुडीह गांव में शनिवार रात 9 बजे बच्चा चोरी की अफवाह ने पुलिस और प्रशासन की नींद उड़ा दी। स्थिति तब गंभीर हो गई जब ग्रामीण किसी भी अनजान व्यक्ति को देखते ही बिना किसी जांच-परख के लाठी और डंडे लेकर उनके पीछे दौड़ने लगे। इस दहशत के कारण क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। उसी रात 10 बजे अफवाह उड़ी कि माजना घाट पुलिया पर बच्चा चोर पकड़ा गया है, जब पुलिस पहुंची तो ऐसा कुछ भी नहीं था। ग्रामीणों के बीच सोशल मीडिया और मौखिक चर्चाओं के माध्यम से बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की अफवाह तेजी से फैली है। चश्मदीदों के अनुसार, गांव में किसी भी अजनबी की मौजूदगी पर लोग हिंसक हो रहे हैं। बिना सच्चाई जाने भीड़ का उग्र होना किसी बड़ी अनहोनी को दावत दे रहा है।सरायकेला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बच्चा चोरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.