छपरा, फरवरी 17 -- भीड़ हिंसा रोकने के निर्देश छपरा, हमारे संवाददाता। हाल के दिनों में बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर फैल रही भ्रांतियों पर रोक लगाने के लिए सारण पुलिस ने ठोस पहल शुरू की है। अफवाहों के कारण कहीं भी कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो और भीड़ हिंसा जैसी घटनाएं न हों, इसे लेकर डीआईजी नीलेश कुमार ने सारण रेंज के सभी थानाध्यक्षों के साथ मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए। स्पष्ट किया गया कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली अपुष्ट सूचनाएं और भ्रामक संदेश आमजन में भय और आक्रोश पैदा कर देते हैं। ऐसे में पुलिस की जिम्मेदारी है कि वह त्वरित कार्रवाई करते हुए अफवाहों का खंडन करे और सही जानकारी लोगों तक पहुंचाए। डीआईजी ने निर्देश दिया कि हर थाना स्तर पर सतर्कता बढ़ाई जाए और संदिग्ध संदेशों पर तुरंत संज्ञान लिया जाए।अफवाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.