दुमका, जून 28 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नौखेता पंचायत के बिंधासारे गांव में शनिवार की देर शाम बच्चा चोरी के आरोप में स्थानीय लोगों ने आदिम जनजाति समाज (पहाड़िया) की तीन महिलाओं को बेरहमी से पिटाई कर दी।

घटना का विवरण पिटाई से एक महिला बुरी तरह घायल हो गयी, जबकि दो महिलाएं को भी गंभीर चोट लगी है। जानकारी के अनुसार काठीकुंड थाना क्षेत्र की तीनों पहाड़ियां महिलाएं बरमसिया पंचायत के लेटो गांव अपने किसी रिश्तेदार के घर आई थी। शनिवार के दोपहर में तीनों महिलाएं अपने बच्चों को साथ लेकर नदी नहाने गई थी।

घटनास्थल पर तनाव नहाने के वक्त मौसम खराब हो जाने के कारण तीनों अपने अपने बच्चों को लेकर जल्दबाजी में वापस लेटो गांव जा रही थी। इस बीच बच्चों की रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने समझा कि महिलाएं बच्चों को चुरा कर ले जा र...