गाज़ियाबाद, अप्रैल 4 -- गाजियाबाद। जीआरपी ने शनिवार को बच्चा चोरी करने वाले को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से बच्चे को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया। जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि शनिवार को एक महिला ईएमयू से अपने चार बच्चों के साथ अलीगढ़ जा रही थी। स्टेशन पर ट्रेन आने पर जैसे ही महिला ट्रेन में सवार होने के लिए आगे बढ़ी, उसका एक बच्चा गायब हो गया। शोर मचाने पर स्टेशन पर अफरातफरी मच गई और महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस हरकत में आई और स्टेशन परिसर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जीआरपी ने एक आरोपी को बच्चे के साथ पकड़ लिया। आरोपी की पहचान धर्मेंद्र के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.