झांसी, मार्च 12 -- टहरौली थाना क्षेत्र के गांव बमनुआ गांव में बीती देर रात अजब स्थिति हो गई। बच्चा चोरी के शक पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने संदिग्ध एक महिला व युवक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। युवक नशे बताया जा रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव बमनुआ में बीती देर रात माहौल सामान्य था। तभी अचानक अजब स्थिति हो गई। ग्रामीणों को बच्चा चोर गिरोह की आशंका हुई। गांव में एक युवक नशे की हालत में बच्चों से पूछताछ करता दिखाई दिया। इस पर ग्रामीणों को संदेह हुआ और लोगों ने उसे पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ के दौरान युवक कोई पहचान पत्र नहीं दिखा सका। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। लोगों ने उससे पता पूछा तो उसने अपना नाम दिनेश व जालौन जिले के कोच क्षेत्र का निवासी बताया। इसी दौरान ग्रामीणों ने दूसरे स्थान से एक महिला को भी पकड़ लि...