नई दिल्ली, फरवरी 25 -- बिहार पुलिस मुख्यालय ने बच्चा चोरी से संबंधित सूचनाओं पर क्षेत्रीय पुलिस पदाधिकारियों व थानेदारों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। पदाधिकारियों को ऐसी अफवाह व सूचनाओं का सत्यापन करते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। बिहार पुलिस के एडीजी सीआईडी (कमजोर वर्ग) अमित कुमार जैन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी प्रकार की अपुष्ट और भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें। कानून अपने हाथ में न लें। भीड़ की हिंसा में शामिल न हों। कोई भी सूचना निकटतम पुलिस थाने या डायल 112 पर जल्द दें।दो दिन में बच्चा चोरी के पांच मामले आये, सभी अफवाह निकले बुधवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एडीजी श्री जैन ने बताया कि बीते दो दिनों में बच्चा चोरी के पांच मामले सामने आये। जब इसकी जांच कराई गई तो सभी अफवाह निकले।...