बच्चा चुराने के शक में तीन महिलाओं की बेरहमी से पीटाई, रामगढ़ में तनाव का माहौल
दुमका, जून 29 -- रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नौखेता पंचायत के बिंधासारे गांव में शनिवार देर शाम अफवाह के चलते एक बड़ी घटना घटी। यहां बच्चा चोरी के संदेह में स्थानीय लोगों ने आदिम जनजाति (पहाड़िया) समुदाय की तीन महिलाओं की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस अमानवीय घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जबकि अन्य दो को भी गहरी चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, काठीकुंड थाना क्षेत्र की रहने वाली ये तीनों पहाड़िया महिलाएं बरमसिया पंचायत के लेटो गांव में अपने किसी रिश्तेदार के यहां आई हुई थीं। शनिवार दोपहर को तीनों महिलाएं अपने-अपने बच्चों को साथ लेकर नदी में स्नान करने गई थीं। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया, जिससे बचने के लिए वे अपने बच्चों को लेकर जल्दबाजी में वापस लेटो गांव की ओर लौटने लगीं। जल्दी-जल्दी चलने के कारण बच्चे रोने लगे।ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.