बच्चा गुट छोड़ सिद्धार्थ गुट में शामिल हुए त्रिलोकी व रामचंद्र
धनबाद, जून 8 -- जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) 10/12 पिट कच्छी बलिहारी कोलियरी के शाखा अध्यक्ष त्रिलोकी साव तथा शाखा सचिव सह केंद्रीय सदस्य रामचंद्र सिंह ने अपने-अपने पदों के साथ संगठन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। दोनों नेता जनता मजदूर संघ (सिद्धार्थ गौतम) में शामिल हो गए है। संघ के नेता सिद्धार्थ गौतम ने दोनों नेताओं का स्वागत किया है। दोनों नेताओं ने रविवार को महामंत्री अभिषेक सिंह को पत्र सौंपकर इस्तीफे की जानकारी दी। रामचन्द्र सिंह ने संगठन में पीबी एरिया के एक क्षेत्रीय पदाधिकारी पर कथित मनमानी व तानाशाही का आरोप लगाते हुए पूर्व में की गई शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने को इस्तीफे का कारण बताया, जबकि त्रिलोकी साव ने निजी कार्यों में व्यस्तता और समयाभाव का हवाला देते हुए पद छोड़ने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.