बच्चा खुद चलकर पहुंचा अस्पताल, 90 मिनट में मौत; मेडिकल कॉलेज में परिजनों का हंगामा
कोलकाता, अक्टूबर 25 -- पश्चिम बंगाल के कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में रविवार को भर्ती कराए जाने के महज 90 मिनट के भीतर एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर चिकित्सा में लापरवाही बरतने और गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाया है, जबकि अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। यहां के अंदुल इलाके के रहने वाले चौथी कक्षा के छात्र पवन यादव को कॉलेज स्ट्रीट स्थित उनके मामा के घर रहने के दौरान पेट में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उसे सुबह करीब 10 बजे अस्पताल के 'मदर एंड चाइल्ड हब' लाया गया था। परिजनों के अनुसार, बच्चा खुद चलकर अस्पताल के भीतर गया था, लेकिन सुबह करीब 11:30 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया।अस्पताल में तनाव इस घटना के बाद दोपहर में अस्पताल परिसर में तनाव व्याप्त हो गया और बच्चे के रिश्तेदारों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.