बच्चा किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार, दो मासूम सकुशल बरामद
संभल, अगस्त 14 -- असमोली थाना क्षेत्र के ओबरी गांव के मेले में भीड़ का फायदा उठाकर छोटे बच्चों का अपहरण कर उन्हें दिल्ली में बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहृत चार वर्षीय दो बच्चों को सकुशल बरामद किया है। गिरोह का नेटवर्क संभल से मुरादाबाद होते हुए दिल्ली तक फैला मिला। पुलिस के अनुसार, बच्चों को वैध दत्तक प्रक्रिया के बजाय गैरकानूनी तरीके से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाता था। मामले में तीन आरोपी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने शुक्रवार को बहजोई कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बताया कि ओबरी निवासी सलमान ने पांच अगस्त को अपने चार वर्षीय बेटे मौ. उवेश के मेले से अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मेले और आसपास के कैम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.