रुद्रपुर, मार्च 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता। विजयपथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति, कुंडेश्वरी की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए रविवार को बैठक और चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई। चुनाव के दौरान कैप्टन बच्चन सिंह नेगी (सेनि.) को अध्यक्ष, कैप्टन जगमोहन सिंह नेगी (सेनि.) को उपाध्यक्ष और हवलदार संजय लखेड़ा (सेनि.) को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया। सचिव पद के लिए हुए मतदान में हवलदार पदम सिंह नेगी (सेनि.) विजयी घोषित किए गए। संगठन के वरिष्ठ सदस्यों कैप्टन गजे सिंह, सूबेदार मेजर राम सिंह नेगी (सेनि.), सूबेदार मेजर त्रिलोक सिंह नेगी (सेनि.) सहित पांच वरिष्ठ पूर्व सैनिकों को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और वीर नारियां उपस्थित रहीं। चुनाव समिति के अध्यक्ष सूबेदार मेजर चंद्रमणि नैनवाल (सेनि.) और उनके सहयोगी कैप्ट...